Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में संघ शताब्दी वर्ष पर नानपारा 14 को में विराट हिंदू सम्मेलन, प्रांत प्रचारक होंगे मुख्य अतिथि
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में संघ शताब्दी वर्ष पर नानपारा 14 को में विराट हिंदू सम्मेलन, प्रांत प्रचारक होंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के तहसील नानपारा क्षेत्र स्थित शिवालय बाग (रामलीला मैदान) में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 14 जनवरी 2026 को सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं और क्षेत्र में इसे लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता सिद्धनाथ मंदिर बहराइच के पीठाधीश्वर महंत रवि गिरी करेंगे। आयोजन के दौरान हिंदू जागरण, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। इसके साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समरसता भोज का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं में बलजीत नगर प्रचारक, गोपाल नगर कार्यवाह, आनंद श्रीवास्तव, कृपा राम वर्मा, रोहित सत्यम, जसप्रीत सहित सकल हिंदू समाज के अनेक लोग एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply