रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
मकर संक्रान्ति के अवसर पर 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बहराइच 12 जनवरी। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी 2026 को निगोशिएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अर्थात मकर संक्रान्ति के अवसर पर 15 जनवरी 2026 को जनपद के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 13 जनवरी को
बहराइच 12 जनवरी। सदस्य सचिव एवं अधि.अभि. स.न.ख.-पंचम बहराइच ने बताया कि शासन द्वारा नामित उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बन्धु राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक 13 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से कल्पीपारा कालोनी स्थित सिंचाई विभाग के आफीसर्स फील्ड हास्टल में आहूत की गयी है। सदस्य सचिव ने बताया कि जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक में नहरों की समुचित सफाई, नहरों की कटिंग तथा टेल तक पानी की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, नहरों के कुलाबों की व्यवस्था, राजकीय नलकूपों का संचालन व बन्दी की समीक्षा, सिंचाई शुल्क निर्धारण, कृषकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ सिंचाई मंत्री द्वारा निर्देशित अन्य कार्याे पर चर्चा की जायेगी। सदस्य सचिव नेे सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
