Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – कैसरगंज में दिनदहाड़े साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – कैसरगंज में दिनदहाड़े साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज के रानीबाग क्षेत्र का है, जहां परमहंस डिग्री कॉलेज के ठीक सामने स्थित कोणार्क विद्यालय के गेट से एक विद्यार्थी की साइकिल चोरी हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह वारदात दिनदहाड़े अंजाम दी गई, जिसकी पूरी तस्वीरें विद्यालय के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं।

CCTV फुटेज में एक युवक बेहद चालाकी से विद्यालय गेट के पास खड़ी साइकिल को उठाकर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित छात्र ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका शैक्षिक संस्थानों और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर दिन के समय चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दिनांक 17 दिसंबर 2025, दिन बुधवार को हुई इस घटना के संबंध में CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है तथा चोर की तलाश जारी है।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम

Cmd न्यूज़, कैसरगंज (बहराइच)

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply