रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
दिनांक 19/12/2025 को Rosa संस्थान द्वारा संचालित कवच प्रोग्राम के अंतर्गत बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति के सदस्य सचिवों के लिए बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक बलहा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बाल संरक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा समिति के सदस्य सचिवों के कार्य दायित्व और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक विकास जायसवाल, विनीता शर्मा, सुनील दीक्षित एवं हृदयराम द्वारा बाल संरक्षण, बाल कल्याण, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन तथा जोखिम की स्थिति में रह रहे बच्चों की पहचान एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम में विकास जायसवाल को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में दर्शाया गया, हालांकि वे मौके पर उपस्थित नहीं थे, उनके द्वारा पूर्व में तैयार प्रशिक्षण सामग्री के आधार पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ बलहा, विकासखंड अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान से जोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
