Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अनुशासन और प्रतिभा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अनुशासन और प्रतिभा

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच के नानपारा स्थित सआदत इंटर कॉलेज से जुड़े मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया, जिसमें बालक-बालिका सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा द्वारा किया गया, जहां एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ, इसके पश्चात मेहरवान नगर स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया और विधायक ने शांति व सद्भाव के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे उड़ाकार खेल भावना का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग बालिका में रचना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सीनियर वर्ग बालक में शिवम यादव एवं गयासुद्दीन प्रथम रहे, सब जूनियर वर्ग बालक में साजिद तथा जूनियर वर्ग बालिका में सावित्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सब जूनियर पीएम श्री वैवाही टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कबड्डी के जूनियर बालिका वर्ग में राम नारायण मदेशिया की टीम को प्रथम पुरस्कार मिला।

पतरहिया विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पीटी प्रदर्शन अत्यंत मनमोहक एवं उत्साहवर्धक रहा, जिस पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके अतिरिक्त लंबी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विधायक रामनिवास वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, खंड विकास अधिकारी बलहा अर्पणा, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज राहुल पाण्डे, एवं खंड शिक्षा अधिकारी बलहा अरूण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिवपुर राम तिलक, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम , भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष कृपा राम वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा रेखा पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बलहा अजय गुप्ता सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन की व्यापक सराहना हुई, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजा बाजार चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply