बहराइच। एसडीएम नानपारा मोनालिसा ने विधानसभा नानपारा में शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए अनोखी पहल की है। क्षेत्र में अब तक 92.69% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 7.31% कार्य को पूर्ण कराने के लिए 6 और 7 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा शिविर/कैम्प लगाए जाएंगे। सभी 109 बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे और एएसडी में बताए गए मतदाताओं के नाम बीएलओ द्वारा बीएलए एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पढ़कर सुनाए जाएंगे, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। शिविर में प्रपत्र वितरण से लेकर फीडिंग तक का कार्य किया जाएगा। एसडीएम ने मतदाताओं से बीएलओ को परिवार का सदस्य मानकर सहयोग करने की अपील की है तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सहयोग हेतु आमंत्रित किया है। जिन मतदाताओं ने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं दिया है, वे 6 व 7 दिसंबर को अपने बूथ पर पहुंचकर प्रपत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
