Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – वन विभागीय सफलता: कई गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ ट्रैपिंग ऑपरेशन में सुरक्षित पकड़ा गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – वन विभागीय सफलता: कई गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ ट्रैपिंग ऑपरेशन में सुरक्षित पकड़ा गया

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच – नानपारा रेंज क्षेत्र में आबादी के पास विचरण कर रहे तेंदुए को वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के तहत ग्राम बल्दुपुरवा, विकासखंड शिवपुर में लगाये गए पिंजरे में रविवार रात करीब 9 बजे सफलतापूर्वक पकड़ा गया। पिछले कई दिनों से बल्दुपुरवा, बाजपुरवा और पिपरिया के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचनाओं के बाद विभाग द्वारा सघन गश्त, जागरूकता अभियान और पटाखे छोड़कर उसे आबादी से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे थे। 5 दिसंबर की शाम तेंदुए ने बल्दुपुरवा में अच्छेलाल (10) पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग कर बबई नदी के पास गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया। 7 दिसंबर 2025 की रात पिंजरे में बंधी बकरी पर हमला करने के दौरान तेंदुआ कैद हो गया, जिसे सुरक्षा कारणों से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया। 8 दिसंबर को उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश की टीम द्वारा किए गए परीक्षण में तेंदुआ नर, 3–4 वर्ष आयु व पूर्णतः स्वस्थ पाया गया, जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) लखनऊ की अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को नए प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जाएगा। क्षेत्र में गन्ने की घनी फसलों और जंगल की नज़दीकी के कारण तेंदुओं के आबादी क्षेत्रों में आने की घटनाएं होती रहती हैं, जिनसे बचाव हेतु नानपारा रेंज लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply