गोंडा, 27 नवम्बर 2025
गोंडा // डॉ. अम्बेडकर चौराहे पर संचालित आधार सेवा केंद्र 28 नवम्बर को बंद हो जाएगा। केंद्र प्रबंधक वी.के. शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसम्बर से आधार सेंटर नई जगह बीएसएनएल ऑफिस, बस अड्डा के निकट से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य—नया आधार बनवाने, सुधार, मोबाइल अपडेट आदि—अब नए केंद्र पर ही किए जाएंगे। आमजन से अनुरोध है कि किसी भी कार्य हेतु 15 दिसम्बर के बाद बीएसएनएल ऑफिस स्थित नए आधार सेंटर पर ही पहुंचे।
— सुनील तिवारी, सीएमडी न्यूज
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
