Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट विवेक श्रीवास्तव 

बहराइच 27 नवम्बर। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर पीएमश्री विद्यालयों में बिजली कनेक्शन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन, विकास खण्ड, बीईओ कार्यालयों, निरीक्षण भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पीएमश्री पत्रिका को बंटवाया जाय। मानक कम्पोजिट विद्यालय एवं पीएम श्री निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि अवशेष निर्माण कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराया जाय।

डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि विभाग अन्तर्गत निर्माण स्थलों के लिए अभियन्ता को नामित संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाय। खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मानक के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों/परिसरों के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन/एलटी लाइननों की शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र पूरा करें।

डीएम ने निर्मार्णाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाय। डीएम ने बाल वाटिका में बच्चों का निपुण शिक्षा के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, गणित का टेस्ट कराये जाने तथा विद्यालयों के लिए पैरामीटर निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, बीएसए आशीष कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp