Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / पयागपुर बहराइच धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय मल्लव मे वार्षिकोत्सव
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पयागपुर बहराइच धूमधाम से मनाया गया प्राथमिक विद्यालय मल्लव मे वार्षिकोत्सव

सूत्र

खण्ड पयागपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मल्लव मे आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री बलदेव प्रसाद पांडे राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत शिक्षक ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के पश्चात् फीता काटकर किया तत्पश्चात कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसकी सराहना व प्रशंसा उपस्थित अभिभावक विद्यालय प्रबंध समिति ने किया । कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि श्री बृजेश कुमार तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ पयागपुर के द्वारा किया गया उपस्थित अतिथियों ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना की एवं उपस्थित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वह नियमित रूप से अपने बच्चों को विद्यालय भेजें जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके इसके पश्चातआदरणीय अध्यक्ष जी के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री प्रमित शुक्ला जी श्री अमित शुक्ला जी श्री मार्तण्ड त्रिपाठी जी श्री कंदर्प मिश्रा जी श्री अजय शुक्ला जी श्री आनंद गोपाल सिंह जी श्री विनोद पांडे जी संयुक्त मंत्री श्री संतोष द्विवेदी जी श्री विजय बघेल जी श्री विनायक उपाध्याय जी श्री राजकृष्णा जी श्री हिमांशु त्रिपाठी जी श्री शिवम तिवारी जी श्री अतुल पांडे जी श्री राजकुमार पांडे जी श्री सूरज जी श्री दीपचंद यादव जी श्री अनिल कुमार जी श्री गंगाराम जी तथा गांव के अभिभावक व महिलाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन में प्रधान शिक्षिका प्रियंका शुक्ला द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp