रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, नानपारा की प्रबंध समिति की ओर से दीपावली पर्व पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत विद्यालय परिवार शिवपुर गाँव पहुँचा और स्कूल के बच्चों ने वहाँ के जरूरतमंद परिवारों को दीपावली उपहार स्वरूप खाने-पीने का सामान, दीपक एवं तेल वितरित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों के चेहरों पर दीपावली की खुशियाँ लाना था। विद्यालय के निर्देशक के नेतृत्व में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा कि “दीपावली केवल घरों को नहीं, दिलों को रोशन करने का पर्व है। जब हम अपनी खुशियाँ दूसरों के साथ बाँटते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में पूर्ण होता है।” शिवपुर गाँव के ग्रामीणों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

