Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच: शहीदों के नाम एक दीपक, शिवपुर ब्लॉक की लापरवाही ने किया सम्मान धूमिल- गंदगी में स्मारक, बीडीओ का नहीं उठा फोन – ABVP
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: शहीदों के नाम एक दीपक, शिवपुर ब्लॉक की लापरवाही ने किया सम्मान धूमिल- गंदगी में स्मारक, बीडीओ का नहीं उठा फोन – ABVP

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

बहराइच – शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, लेकिन स्मारक स्थल की बदहाल व्यवस्था और गंदगी देखकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जब परिसर में गंदगी का अंबार देखा तो उन्होंने स्वयं अपने हाथों से सफाई कर शहीदों के सम्मान में दीप जलाया। इस दौरान जिला सहसंयोजक रणवीर गुप्ता ने ब्लॉक प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यक्रम की जानकारी पूर्व में ही दी गई थी और खंड विकास अधिकारी शिवपुर को कई बार फोन किया गया, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही सफाई की कोई व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक राष्ट्र की अस्मिता और बलिदान की प्रतीक स्थली है, उसकी उपेक्षा अस्वीकार्य है।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply