रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
थाना नानपारा क्षेत्र में दबंगों ने काम कर रहे मजदूर को छत से धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बीते 1 अक्टूबर को लखीमपुर धौरहरा से काम करने आए मजदूर मुस्तकीम का काम के दौरान विवाद हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ। पीड़ित मुस्तकीम का दाहिना पैर टूट गया है और उसे नानपारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर का साथी अशरफ अली, जो उनके साथ काम कर रहे थे, ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और मुस्तकीम नानपारा में गारा-गिट्टी का काम कर रहे थे, तभी वहां आए कुछ दबंग लोगों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काम रोक दिया। इसी दौरान जब वे अपना सामान समेट रहे थे, विपक्षी गोपाल टेकड़ीवाल के बेटे संजय टेकड़ीवाल ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मुस्तकीम को छत से धक्का दे दिया। धक्का लगने से मुस्तकीम सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जिससे वह फ्रैक्चर हो गया। अशरफ अली ने संजय टेकड़ीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जाँच जारी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
