Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूँ- जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला पदोन्नत होकर बने सहायक निदेशक सूचना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूँ- जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला पदोन्नत होकर बने सहायक निदेशक सूचना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

आशुतोष चन्दोला बने सहायक निदेशक सूचना बदायूँ। शासन स्तर पर माह सितंबर 2025 के तृतीय सप्ताह के मध्य में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में जिला सूचना अधिकारी बदायूँ आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश शुक्रवार को उन्हें प्राप्त हुआ। आशुतोष चन्दोला गत दो वर्षों से बदायूँ में जिला सूचना अधिकारी पद पर सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व वे बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर एवं शामली जनपदों में भी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। वे एक कर्मठ, ईमानदार एवं निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बदायूँ में जिला सूचना अधिकारी रहते हुए उन्होंने लोकसभा निर्वाचन, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगणों व जनप्रतिनिधियों, आयोग सदस्यों के आगमन, महत्वपूर्ण बैठकों एवं प्रशासनिक स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सूचना विभाग की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाया। मीडिया से उत्कृष्ट समन्वय और संवाद स्थापित करने में उनकी विशेष पहचान रही है। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों ने आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp