Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – सांसद आनंद कुमार ने दी बड़ी राहत की जानकारी, जीएसटी घटा शून्य तक – जल्द चलेगी बड़ी लाइन की ट्रेन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – सांसद आनंद कुमार ने दी बड़ी राहत की जानकारी, जीएसटी घटा शून्य तक – जल्द चलेगी बड़ी लाइन की ट्रेन

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के सांसद आनंद कुमार ने नानपारा रुपईडीहा क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों एवं ग्राहकों से मुलाकात की और उन्हें नई जीएसटी की घटी हुई दरों की जानकारी दी। इस दौरान सांसद ने नानपारा नगर में पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों से उनकी बातें सुनी और उनसे नई दरों पर सामान बिक्री करने की बात कही। सांसद का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहना कर किया और जोरदार जयकारे लगाए साथ ही व्यापारियों ने भी स्वागत किया। सांसद ने CMD NEWS से बातचीत में बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी काउंसिल ने निर्णय लिया है कि कई उत्पादों पर जीएसटी की दर कम की जाए और कुछ पर इसे शून्य भी किया गया है। वहीं नानपारा में बड़ी लाइन की ट्रेन को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि नानपारा से बड़ी लाइन की ट्रेन जल्द ही शुरू हो जाएगी। सांसद के इस बयान के बाद नानपारा और आसपास की जनता में उम्मीद जगी है कि अब ट्रेन चलने से लंबे समय से किया जा रहा इंतजार समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, आनन्द रस्तोगी,  अशोक जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रकाश वीर गुप्ता, विनय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply