Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में चोरी की सनसनीखेज़ वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, निकली वजह मानसिक बीमारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में चोरी की सनसनीखेज़ वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, निकली वजह मानसिक बीमारी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नानपारा बहराइच। वार्ड नंबर 04 में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना असल में चोरी की नहीं बल्कि घरेलू परिस्थितियों की वजह से हुई गलतफहमी थी। मामला 22 सितम्बर की रात का है, जब वार्ड नंबर 04 निवासी सिराज पुत्र छोटकन्ने ने थाना कोतवाली नानपारा में तहरीर देकर घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। प्रार्थना पत्र में सोने की झुमकी, टीका, अंगूठी, नथिया, चांदी की पायल, तोड़ा, चेन सहित करीब 70 हजार रुपये व गुल्लक से करीब छह हजार रुपये नकद चोरी होने की बात कही गई थी। घटना की जानकारी मीडिया में प्रसारित होते ही पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि फरियादी की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसी के द्वारा घटना होना बताया गया। पुलिस ने घर की तलाशी में सभी सामान बरामद कर लिया। जांच के बाद फरियादी सिराज ने भी स्वीकार किया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन सही नहीं है और इलाज चल रहा है। उसने लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में कोई कार्रवाई न करने की मांग की है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कस्बा नानपारा उपनिरीक्षक पूर्णेश नारायण पाण्डेय, आरक्षी संदीप कुमार व शुभम यादव शामिल रहे।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply