रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 23/09/2025 विकास खंड परिसर में महिला कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.सी. शाक्य ने की। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से आईं छवि वैश्य (जिला मिशन समन्वयक) और प्रतीक्षा मिश्रा (मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’) ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।
छवि वैश्य और प्रतीक्षा मिश्रा ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों और हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न केवल घरेलू और सामाजिक हिंसा से बच सकती हैं बल्कि आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर महिलाएं निर्धारित टोल-फ्री नंबर 1098, 101, 181, 1930 पर संपर्क कर सकती हैं, जिनके माध्यम से तुरंत सहायता उनके दरवाजे तक पहुंचाई जाती है।
वन स्टॉप सेंटर (सखी) की सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं को पाँच प्रमुख सुविधाएं प्रदान की जाती हैं 1. परामर्श सेवा, 2. विधिक परामर्श, 3. पुलिस सहायता, 4. 5 से 10 दिन तक सुरक्षित रहने की व्यवस्था, 5. किसी भी संकटग्रस्त महिला को तत्काल रेस्क्यू करने की सुविधा।
उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में समानता और सम्मान का अधिकार दिलाना है, और इस दिशा में विभाग हमेशा महिलाओं के साथ खड़ा है।
इस अवसरपर बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा, भाजपा युवा नेता के.सी. शाक्य, एडीओ आईएसबी के.पी. सिंह, महिला कल्याण विभाग की टीम और बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel