Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्रदर्शनी का बड़ा क्रेज, सैकड़ो ने देखी प्रधानमंत्री के जीवन वृत पर आधारित प्रदर्शनी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रदर्शनी का बड़ा क्रेज, सैकड़ो ने देखी प्रधानमंत्री के जीवन वृत पर आधारित प्रदर्शनी

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 20 /09/2025 प्रधानमंत्री भारत सरकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का शुभारंभ गत गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा बदायूं क्लब बदायूं में किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों में क्रेज बड़ा है। शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य लोगों आदि 400 से अधिक ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के व्यक्तित्व व कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं विषयक प्रदर्शनी बदायूं क्लब बदायूं में स्थापित की गई है। लोगों में इसके प्रति उत्सुकता बड़ी है। शनिवार को सिंगुलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं व छात्राओं तथा राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के अध्यापकों, छात्रों तथा विभिन्न क्षेत्रो के गणमान्य लोगों व विद्यालयों के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसमें प्रदर्शित की गई योजनाओं व सामग्री को बड़ी गहनता से देखा ,उसका मनन किया व जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया।

बदायूं क्लब बदायूं में स्थापित प्रदर्शनी आगामी 02 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ रहेगी। जनपद वासियों को एक बार इस प्रदर्शनी का अवलोकन जरूर करना चाहिए क्योंकि जहां एक और इसमें मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को प्रदर्शित किया गया है वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply