रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 20/09/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा उसका गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से निस्तारण का फीडबैक भी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल करके लिया जाता है, इसलिए शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, बिजली के बिल सही कराने, बिजली का बिल उपलब्ध कराने, पेंशन व आवास की मांग सहित विभिन्न विभागों की कुल 33 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्सी प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel