Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – बलहा के मेहरबान नगर का सामुदायिक शौचालय अक्सर बंद, पुराने नामों वाला बोर्ड नहीं बदला, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – बलहा के मेहरबान नगर का सामुदायिक शौचालय अक्सर बंद, पुराने नामों वाला बोर्ड नहीं बदला, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच – मेहरबान नगर विकासखंड बलहा का सामुदायिक शौचालय अक्सर बंद रहता है, जबकि इसके खुलने का समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक तय है, लेकिन निर्धारित समय पर भी ताला झूलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय कभी-कभार ही खुलता है, जिससे इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा। हमारी टीम 20 सितंबर को ग्राम सभा में हालात जानने पहुंची तो सुबह 9:10 पर शौचालय बंद मिला। हैरानी की बात यह भी है कि शौचालय पर लगे बोर्ड पर दर्ज अधिकारियों के नाम पुराने हैं, जबकि संबंधित अधिकारियों का तबादला हो चुका है, फिर भी नाम अपडेट नहीं किए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खंड विकास अधिकारी का कार्यालय कुछ ही दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद ग्राम पंचायत में शौचालय की ऐसी स्थिति जिम्मेदारों की कार्यशैली और निगरानी पर सवाल खड़े करती है।

 

 

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply