Breaking News
Home / BREAKING NEWS / तालाब में डूब कर हुई मृत्यु सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

तालाब में डूब कर हुई मृत्यु सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस 

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -19-09-2025 गोंडा । शुक्रवार को थाना कोतवाली देहात के पुलिस चौकी सालपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उकरा निवासी सुबह घास काटने गया युवक की तालाब में डूब कर मृत्यु हो गई सूचना पाकर चौकी सालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को सुबह मृतक करामत अली उर्फ़ करीम पुत्र कूने निवासी उकरा थाना कोतवाली देहात, गोण्डा उम्र करीब 34 वर्ष जो मंद बुद्धि का था। पशुओं को खिलाने के लिए तालाब के किनारे घास काटने गया था तालाब में बरसात का पानी इकट्ठा होने से तालाब में काफी जल भराव था। घास काटते समय अचानक पैर फिसलने से करामत अली उर्फ करीम तालाब में गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई उन्होंने बताया कि जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस चौकी सालपुर को दी। घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp