Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / सड़क के पटरियों पर सरपत और झाड़ियों से बढ़ी राहगीरों की परेशानियां
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सड़क के पटरियों पर सरपत और झाड़ियों से बढ़ी राहगीरों की परेशानियां

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती

बस्ती।विकास खंड सल्टौआ के चक्कर चौराहा से बस्तियां को जाने वाला मार्ग की पटेरिया पर होगी झाड़ियां व सरपत जिससे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी भी पड़ सकती है। सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां उग आई हैं। जिससे मार्ग संकरा हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। चक्कर चौराहा से बस्तियां और चक्कर गांव से केवटखोर की सड़कों की पटरी पर स्थिति बेहद गंभीर है। इन मार्गों पर झाड़ियों ने सड़क को इस कदर घेर लिया है कि राहगीरों को न तो आगे की सड़क स्पष्ट दिखती है और न ही आसपास का नजारा। इस कारण आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से टकराने का खतरा हर समय बना रहता है।

इस समय जनपद में चोरी की घटना भी तेजी से बढ़ती जा रही है और सड़क की पटरियों पर झाड़ियां उगी हुई है जिससे रागीरों को डर के साथ यात्रा करना पड़ रहा है।

अवर अभियंता सुनील दत्त से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़कों की साफ सफाई करवाया जाएगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply