रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 19/09/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों के साथ दातागंज में अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापरक कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों के साथ पुलिया का भी निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद दातागंज ने बताया कि अमृत सरोवर कार्य के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
अमृत सरोवर का इस कार्य की लागत 3.50 करोड रुपए है। एरिया लगभग 5 एकड़ है, इसमें पानी के शुद्धिकरण के लिए फिल्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel