Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच के नानपारा में मतदाता सूची में गड़बड़ी, मृतक एवं एक व्यक्तियों के दो बार नाम होने कि कहीं बात, साक्ष्य देखे….
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच के नानपारा में मतदाता सूची में गड़बड़ी, मृतक एवं एक व्यक्तियों के दो बार नाम होने कि कहीं बात, साक्ष्य देखे….

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

नानपारा (बहराइच) उत्तर प्रदेश। नानपारा तहसील के विकास खंड बलहा क्षेत्र की ग्रामसभा नानपारा देहात के बूथ संख्या 9, 10 व 11 की मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है, पंकज जायसवाल ने उपजिलाधिकारी नानपारा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि सूची में मृतक व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए हैं, बाहरी व्यक्तियों को भी जोड़ा गया है तथा एक ही व्यक्ति का नाम दो-दो बार अंकित है और अलग अलग वार्ड में अंकित है, प्रार्थी पंकज कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह सब संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही से हुआ है जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं, शिकायत में कहा गया कि यदि इन त्रुटियों को शीघ्र सुधारकर शुद्ध मतदाता सूची तैयार नहीं की गई तो वह उच्चतर प्राधिकरण व न्यायालय का सहारा लेने को बाध्य होंगे, उन्होंने मांग की है कि जिला निर्वाचन अधिकारी और संबंधित विभाग तत्काल जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करें तथा सही मतदाता सूची तैयार कराई जाए। प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।

शिकायत कर्ता पंकज जायसवाल द्वारा दिया गया वोटर लिस्ट का कुछ अंश देखे👇👇

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply