रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 75 मरीजों का उपचार, मलेरिया की जांच भी हुई
बदायूं, 4 मई – मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत रविवार को जनपद बदायूं के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। गूरा बरेला, अलापुर हजरतपुर और म्याऊ केंद्रों पर आयोजित मेलों में कुल 75 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
गूरा बरेला में डॉक्टर रंजन, फार्मासिस्ट संजय अवस्थी, एएनएम अर्चना व दुर्वेश कुमार मौजूद रहे। हजरतपुर में डॉक्टर पवन कुमार, संजय कुमार (फार्मासिस्ट), राम प्रताप (एलटी), अरविंद कुमार सिंह, सोरन सिंह और मधु चौहान ने अपनी सेवाएं दीं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ पर डॉक्टर खदीजा, होशियार मियां, ओमकार, रवि सक्सेना, आनंद और शाहिद ने मरीजों का परीक्षण किया।
अलापुर न्यू पी एच सी डाक्टर आर पी सिंह एल टी शर्फराज अहमद सतीश आदि मौजूद रहे ।
इस दौरान बुखार से पीड़ित 7 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। सभी केंद्रों पर मरीजों को जरूरी परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel