रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भिटौरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने व्यवसायी के घर से लाखों रुपए की नकदी और कीमती जेवरात चुरा ले गए। घटना की जांच एसओजी समेत कोतवाली पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली के ग्राम भिटौरा में बिल्डिंग मैटीरियल के थोक व्यवसायी रामपाल गुप्ता के घर के नीचे ही व्यापारिक प्रतिष्ठान है।परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शुक्रवार की रात प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में चले गये। चोर घर के सामने बने ऑफिस पर चढ़कर दूसरी मंजिल तक पहुंचे और बाहरी कमरा का ग्रिल भी तोडा इसके बाद भी अंदर घुसने में सफलता नहीं मिली तो सामने लगा दरवाजा का एक हिस्सा तोड़कर अंदर हाथ डालकर लगा बेलन खोल दरवाजा से चोर घर में अंदर घुस आए। व्यापारी राम पाल ने बताया कि चोर नगदी और जेवरात वाले कमरे में रखी स्टोरवेल का लाक तोड़ कर रखी 50 से 55 लाख रुपये नगदी व माता, पत्नी व बहू के सभी जेवरात समेट लिए।भोर में लघु शंका के लिए उठे व्यापारी तो टूटा दरवाजा और स्टोरवेल का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। बताया कि रखा नगदी व जेवरात गायब था।चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम व कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक व एसओजी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। आसपास गांवों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके। व्यवसाई की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel