रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – प्रयागराज रोड पुरुषोत्तम नगर वार्ड ब्रह्मा बाबा स्थित करमभ मेमोरियल उपकार ऑर्थो मेडिकल सेंटर के ख्यातिलब्ध डॉक्टर एस के यादव व उनके सहयोगी डॉक्टर एस के द्विवेदी तथा डॉक्टर यदुनाथ शुक्ला तथा सहायक डॉक्टर शुभम यादव के साथ रुदौली कोतवाली में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इंस्पेक्टर संजय मौर्य सब इंस्पेक्टर शत्रुघन यादव व संध्या यादव सहित 125 पुलिस कर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया चिकित्सकों ने शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया डॉक्टर एस के यादव ने बदलते मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी ज्यादा समय तक बुखार या खांसी आने पर जांच करने की बात कही और कहा
स्वास्थ्य परीक्षण के कई लाभ हैं। इससे हमें अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पता चलता है और हम आवश्यक कदम उठा सकते हैं। इसके अलावा, यह परीक्षण हमें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel