Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू धमेंद्र ने निकाली तिरंगा यात्रा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू धमेंद्र ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट आशीष सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू धमेंद्र ने निकाली तिरंगा यात्रा

बाराबंकी।जिले के राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र में भाकियू धर्मेंद्र प्रदेश प्रभारी मायाराम यादव के नेतृत्व में गुरुवार को दिलोना बाईपास से तहसील मुख्यालय तक हल बैल,ट्रैक्टर के साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसी में सुभाष चंद्र बोस,चंद्र शेखर आजाद,महात्मा गांधी के साथ कार्यकर्ताओं ने तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।भाकियू के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह सिसौदिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर आधा दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,वंदेमातरम और जय जवान,जय किसान के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसी दौरान उन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी कुर्बानियों को नमन किया।इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामसुरेश तिवारी प्रदेश प्रभारी मायाराम यादव मंडल अध्यक्ष उदय नारायण पाठक,मंडल सचिव रामसमुझ यादव,जिला अध्यक्ष सूरज सिंह सिसौदिया जिला महामंत्री रिशु गुप्ता,जिला संरक्षक मोहम्मद याशीर,मंडल महामंत्री राजीव तिवारी,जिला सचिव मंसाराम,जिला सचिव त्रिभुवन गौतम,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पप्पू,सतीश चंद्र मिश्रा दिनेश मिश्रा,जिला संयोजक अयोध्या हरीलाल यादव,सुमित्रा देवी,संगीता देवी,रीता देवी जय सिंह,रामतेज यादव,सुनील कुमार गुप्ता,सुनील कुमार यादव,राहुल कुमार,उमेश कुमार,इंद्रेश कुमार अमन यादव,दिनेश कुमार विश्वकर्मा,कमलेश यादव,मुकेश पाल,रामशरण रावत आदि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp