अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़
बस्ती 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती स्वाट टीम बस्ती व थाना कलवारी पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास द्वारा रूपये 25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार किया गया है।
स्वाट टीम बस्ती व थाना कलवारी पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास द्वारा रूपये 25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त विजय कुमार चौधरी पुत्र गौरीशंकर सा0 चननी पराशी थाना कोतवाली जनपद बस्ती को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ आज दिनांक 13.04.2024 को मणि पर्वत अयोध्या, थाना अयोध्या कोतवाली, जनपद अयोध्या से माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। है
बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी जनपद बस्ती पर मु०अ०सं० 94/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
उक्त अभियुक्त विजय थाना कोतवाली के क्रमशः मु०अ०सं० 195/2023 धारा– 302, 307 आईपीसी व मु0अ0सं0 310/23 धारा 174(A) आईपीसी से संबंधित रु0-25000 का ईनामिया मफरूर था।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel