Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – एल एल एम की परीक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण कर अंजू वैश ने जनपद अयोध्या का बढ़ाया मान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – एल एल एम की परीक्षा में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण कर अंजू वैश ने जनपद अयोध्या का बढ़ाया मान

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मां बाप व परिवार जन को बेटी पर हुआ गर्व

अयोध्या 12 अप्रैल – अयोध्या जिले की रुदौली विधानसभा के थाना बाबा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर के मजरा महुलरा निवासी राकेश कुमार की जेष्ठ पुत्री अंजू वैश्य की मेहनत रंग लाई और एक भारत की बेटी को कानून की उच्च शिक्षा एल एल एम में फस्ट डिवीजन परीक्षा उत्तीर्ण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बिटिया अंजू वैश्य एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है पढ़ाई में बेहद मन लगाने व एक मेहनत कश पिता की
परिश्रम का फल आखिर ईश्वर ने मां भारती की इस बेटी को दिया।बचपन से ही अंजू वैश्य पढ़ाई में मेहनत करती रही,जिसने प्राथमिक शिक्षा तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा बाबा बाजार भवानीपुर सरकारी विद्यालय से/ इसके पश्चात हाई स्कूल (दसवीं) इंटरमीडिएट (12वीं) की शिक्षा उमापुर स्थित मां गुरु देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्राप्त करने के उपरांत बी ए और एम ए की पढ़ाई लिलहा रसूलपुर स्थित श्रीमती धनपता महाविद्यालय से प्राप्त की है यहां बताना उचित होगा कि बारहवीं (इंटरमीडिएट ) की पढ़ाई उत्तीर्ण के बाद पिता राकेश कुमार ने बेटी को आगे की पढ़ाई कराने को नहीं सोचा था किन्तु अंजू का शिक्षा के प्रति लगाव के कारण राकेश ने बेटी को और पढ़ाना ही उचित समझा। आज वही बेटी ,एल एल बी के बाद एल, एल, एम, में कानून की उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु प्रवेश पा गई थी जिसका परिणाम सार्थक आया। अंजू ने उच्च कानून की शिक्षा एल एल एम परीक्षा को फस्ट डिवीजन से उत्तीर्ण किया, अंजू पाल्या के इस कामयाबी पर वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता अवधेश बहादुर सिंह, (बाराबंकी) अशोक सिंह, हाई कोर्ट के विद्वान अधिवक्ता जलील अहमद, जिला एवं सत्र न्यायालय के राजभूषण सिंह, असंद्रा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,बाबा बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र मिश्रा, अधिवक्ता राम गोपाल शर्मा (फौजदारी जिला अयोध्या ),राम अकबाल शर्मा, भाजपा युवा नेता महेंद्र कुमार पांडेय,(उर्फ पप्पू) अमरनाथ दुबे( उर्फ श्रवण),अनुराग पांडेय,
दुर्गा प्रसाद यादव उर्फ (मुन्नालाल) संजय कुमार जायसवाल (उर्फ पापू लाल) राकेश कुमार पाल,अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी, रमेश शुक्ला, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य/271 विधान सभा रुदौली के पूर्व पार्टी प्रत्याशी दयानंद शुक्ला, रुदौली तहसील के चौधरी अजीमुद्दीन, बालेंद्र सिंह, रमेश चंद्र शुक्ला, तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप बहादुर वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सहारा मुजतबा खां, वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, दिलदार खान, पत्रकार राकेश कुमार यादव , अखंड प्रताप सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, भाजपा युवा नेता भास्कर दास, बाबा सच्चिदानंद दास, अधिवक्ता रमेश सिंह, अमर सिंह आदि
जागरूक व्यक्तियों ने हर्ष ब्यक्त करते अंजू को बधाई दी है। बिटिया अंजू वैश्य ने उक्त शिक्षा की कामयाबी का सम्पूर्ण श्रेय परमात्मा तुल्य गुरुजनों, अपने
से बड़ों का आशीर्वाद/सहयोग अपने चाचा दिनेश कुमार वैश्य विशेष संवाददाता व माता रजनी/पिता राकेश कुमार सहित परिजनों को दिया है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp