रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव
बहराइच 13 अप्रैल- बुधवार को भाजपा के जय प्रकाश सिंह ब्लॉक प्रमुख नबाबगंज, अरविंद चौधरी मंडल अध्यक्ष रजवापुर, के के श्रीवास्तव मंडल महामंत्री राजवापुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल, आंध्र प्रकाश श्रीवास्तव मंडल मंत्री, मंडल प्रवाशी अनिल पांडेय, प्रभारी रेखा पांडेय आदि ने जगह जगह नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान जहां उन्होंने आम मतदाताओं को भाजपा की नीतियां और विकास कार्य से परिचित कराया वहीं प्रत्याशियों को बाहर रहने वाले मतदाताओं को बुलाकर वोट कराने का आह्वान कराया और भाजपा के विकास के मुद्दे पर 400 पार की बात कही।
भाजपा नेताओं ने मंडलवार हिस्सों में बांट दिया। इसके तहत रानीपुर बनकटी में ककरी समय माता मंदिर पर संदीप सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया और सैकड़ो वोटरों व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही और अबकी बार 400 पार का नारा दिया। साथ ही आयोजक भोपतपुर बेलवा में राजेन्द्र मिश्राव गुलालपुरवा में रामदुलारे यादव सेक्टर अध्यक्ष व राजमणि वर्मा बुथ अध्यक्ष के आयोजन में सभा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लिए वोट मांगे।पंकज जायसवाल ने कहा कि मैं आपका बेटा भाई हूँ भाजपा का कार्यकर्ता बनकर आया हूँ देश विकास कर रहा है गाँव से शहर तक विकास दिख रहा है भय का माहौल नही रहा है माताओं बहनों का सम्मान बढ़ा है भाजपा ही सबका विकास कर सकती है केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम लोगों के हित में लगातार कई योजनाएं चलाई है। कार्यक्रम संयोजक रानीपुर बनकटी संदीप सिंह ने कहां की अपना बुथ सबके मजबूत रहेगा और भाजपा सरकार 400 पार रहेगा और विकास और तेजी से होगा देंगे। नुक्कड़ सभा के दौरान पंकज चौधरी, गुलशन सिंह, दिलीप सिंह, लाल सिंह, विनय आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel