इंडो नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा से चलकर बाबागंज नानपारा मटेरा रिसिया जाने वाली बहराइच ट्रेनों में खुलेआम अवैध शराब की तस्करी चरम सीमा पर आए दिन सुबह शाम जाने वाली ट्रेनों में हर बोगी के शौचालय में नेपाल की अवैध शराब होती है छोटे-छोटे बच्चे व महिलाओं के माध्यम से यह तस्करी करवाई जाती है एस एस बी रुपईडीहा के आंखों में धूल झोंक कर छोटे-छोटे बच्चे अपने मिशन में कामयाब होते हैं यही नहीं आपको मिली जानकारी के मुताबिक यह भी अवगत करा दें कि नानपारा रेलवे पुलिस के नाक के नीचे से बच्चे उड़ाते हैं अवैध शराब और पुलिस मूकदर्शक की तरह खड़ी रहती है बच्चों के भविष्य से खुलेआम खिलवाड़ करती है जहां एक तरफ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी भ्रष्टाचार स्वच्छता के प्रति बड़े-बड़े दावे करते हैं आखिर कार पुलिस खुद अपनी वर्दी को बदनाम करने में लगी है इसमें किसी का क्या दोष है जहां पर वाहन चेकिंग को लेकर के पुलिस हर गली चौराहे नुक्कड़ पर खड़ी रहती है वही रेलवे पुलिस जिम्मेदारी के साथ स्टेशन व ट्रेन की तरफ भी नजर डालें तो बहुत बड़ा काम हो जाए यदि ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को शौच के लिए जाना हो वह कैसे शौचालय में जाएगा आप वीडियो में देखकर अंदाजा लगा सकते हैं अब देखना यह है कि पुलिस की आंखों से पट्टी हटती है या नहीं।
रिपोर्ट: राजू वर्मा
विवेक कुमार श्रीवास्तव सम्पादक
CMD News Newspaper & Live News Web Channel