नानपारा, बंजारन टांडा गांव निवासी एक ग्रामीण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। वारंट के बाद भी वह अपनी गिरफ्तारी नहीं दे रहा है। जिस पर सोमवार को पुलिस ने उसके घर नोटिस चस्पा करते हुए डुगडुगी पिटवाकर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत बंजारन टांडा गांव निवासी फिरोज पुत्र निजाम के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज है। चोरी के मुकदमे में उसके गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वारंट के बाद भी फिरोज पुलिस की पकड़ से दूर है। जिस पर न्यायालय ने धारा 82 की कार्रवाई करने का निर्देश नानपारा पुलिस को दिया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार को अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा की गई। साथ ही गांव में डुगडुगी पिटवा कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किया गया।। कोतवाल ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी ने अपने आप को सरेंडर नहीं किया तो मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
रिपोर्ट: अंकित अवस्थी बहराइच सीएमडी न्यूज़
CMD News Newspaper & Live News Web Channel