रिपोर्ट महेश तिवारी
गंगापुर/ बहराइच! बता दें कि तहसील मोतीपुर ब्लॉक मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर के हथिया घाट में तालाब खुदाई के लिए मनरेगा मजदूर संघ श्रमिकों को काम में लगाया गया, काम पाकर मनरेगा मजदूर संघ श्रमिकों के खिल उठे चेहरे, गरीब असहायों को मिला सहारा, श्रमिकों ने कहा कि अब हमको दरबदर नहीं पड़ेगा भटकना, ज्ञात हो कि गंगापुर ग्राम सभा में रोजगार सेवक का पद रिक्त है इसलिए ग्राम पंचायत के कार्यों की देखभाल जिम्मेदारी एवं इमानदारी के साथ मुन्ना मौर्या द्वारा की जा रही है। तालाब खुदाई के दौरान मनरेगा मजदूर संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेश तिवारी एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष जयराम सिंह तथा ग्रामसभा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुन्ना मौर्या ,तेवारी मौर्या, कार्य प्रारंभ समय मौके पर मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel