बदायूं 21/5/2023
माननीय मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला नेकपूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदायूं में जहाँ अपेक्षा से अधिक भीड़ जुट रही है इसका कारण वहां पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कुंडरा ,म्याऊं के डॉक्टर रजनीश शर्मा द्वारा रोगियों को पूरे मनोयोग एवं आत्मीयता के साथ रोगियों को हर प्रकार की दवा मुहैया कराते हैं ।
रोगियों को उनके रोगों से संबंधित सभी बातों को अवगत कराते हुए संतुष्ट करते हैं वहां का स्टाफ पूरी तरह से सहयोग करता है और किसी भी संसाधन का अभाव नहीं होने देता है।
माननीय मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लोगों को रविवार के दिन उनके रोगों के निवारण हेतु जन सुविधाएं प्रदान करना है ।माननीय मुख्यमंत्री जी की यह योजना बहुत ही लाभदायकएबं सफल हो रही है इसमें सभी प्रकार के रोगों का बेहतर तरीके से उपचार किया जा रहा है ।इस स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथिक दवा लेने के लिए बहुत दूर-दूर से मरीज लोग आ रहे हैं और उनको बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर फ्ऱ अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
बदायूं से हरिशरण शर्मा ब्यूरोचीफ
CMD News Newspaper & Live News Web Channel