Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी, पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे उद्घाटन, आएंगे सीएम योगी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सांसद खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी, पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे उद्घाटन, आएंगे सीएम योगी

दस दिवसीय प्रतियोगिता में चार लाख अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, अब जिले पर 60 हजार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

राज कुमार पाण्डेय
सीएमडी न्यूज बस्ती

बस्ती। 18 जनवरी से शुरू होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 10 दिवसीय खेल प्रतियोगिता सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रम के आयोजक सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रकार के खेल तथा चित्रकला और निबंध की प्रतियोगिता में पूरे जनपद के चार लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। ब्लॉक स्तर से प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद जिला स्तर पर 60 हजार प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। जिनके खेल प्रतिभा का प्रदर्शन आगामी 18 जनवरी से 28 जनवरी तक बस्ती स्टेडियम में संपन्न होगा। सांसद ने कहा कि बस्ती के प्रतिभागियों के लिए बहुत गौरव की बात है कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद प्रत्यक्ष रूप से हम सभी को मिलेगा।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp