सर्वेश कुमार त्रिपाठी संवाददाता सीएमडी न्यूज़ |
बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र गौर ब्लाक के ग्राम सभा तेनुई चेत सिंह के सिवान में छुट्टा जानवरों ने किसानों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है जिसकी वजह से फसलों की काफी क्षति हो रही है किसान उदय नारायण तिवारी और राम जग तिवारी संतोष तिवारी ने बताया कि छुट्टा जानवरों ने काफी मुसीबत बढ़ा दी है हम सब जब इन लोगों को भगाने के लिए खेत में जाते हैं मारने के लिए दौड़ा लेते हैं और बताते हैं कि यदि इन जानवरों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो फसल तो पूरी तरह से नुकसान होगा ही और एक ना एक दिन घटना जरूर हो जाएगी। ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel