रिपोर्ट- मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी को दी लिखित शिकायत शिकायत
अयोध्या – मवई ब्लॉक में तेजी से हो रहे विकास के बीच एक बुरी खबर आ रही है।मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने विगत माह से मनरेगा के तहत चकरोड निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया।क्षेत्र में लगभग 70-80 चकमार्ग का कार्य तेजी से शुरू हुआ।इसी बीच ब्लॉक के कुछ भ्रष्ट कर्मियों ने प्रधान से साँठगांठ कर फर्जी श्रमिकों की हाजिरी चढवाकर धन निकालने का नायाब तरीका निकाला।इसी से जुड़ी एक लिखित शिकायत शुक्रवार को भाजपा पार्टी के मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने किया।इनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दुल्लापुर ग्रामसभा में जो मनरेगा से मिट्टी पटाई का कार्य कराया गया।उसमें फर्जी हाजिरी चढवाया जा रहा है।बीडीओ की चार्ज पर रहे एडीओ आइएसबी श्रीकांत कृष्ण ने मामले की जांच अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) को सौंपी है।एपीओ मनरेगा राकेश गुप्त ने बताया कि क्या करे काम का बोझ ज्यादा है इसलिए गांवों में हो रहे कार्यो की मानिटरिंग नही कर पा रहे है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel