राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में पानी भरने से मरीजों को हो रही परेशानी
रिपोर्ट मिथिलेश जायसवाल
बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर के अंतर्गत उर्रा बाजार में आज सुबह हल्की बारिश के साथ पूरे गांव और बाजार में पानी भर गया रोड पर पानी भर जाने से गांव में आने जाने वाले लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथी उर्रा बाजार में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आने जाने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस विषय में ग्रामीण जितेंद्र कुमार,आशीष मौर्या,योगेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ,घनश्याम निगम,इंद्रेश श्रीवास्तव ,ज्ञान सागर मौर्य,कल्लू राम मौर्य ,मुबारक अली,असगर मुनव्वर अली ,जमील,ओमप्रकाश सोनी, विजय राज मौर्य,रमेश शर्मा ,विनोद सोनी ,राहुल आदि ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है