बहराइच तहसील मोतीपुर के अंतर्गत भज्जापुरवा निवासी कवि साहित्यकार पर्यावरण प्रेमी मिथिलेश जायसवाल को नेपालगंज नेपाल में आयोजित संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के 522वे जन्म दिवस पर मिथिलेश जायसवाल को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया,
तहसील मोतीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलरा के मजरा भज्जापुरवा निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल को साहित्य संस्कृति समाज सेवा राष्ट्र सेवा लोक कला और अवधी भाषा संरक्षण के लिए नेपाल में आयोजित हुए अवधी महोत्सव में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम का आयोजन नेपाल की सर्वोच्च साहित्यिक संस्था अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केंद्रीय कार्यसमिति नेपालगंज बांके के अध्यक्ष श्री विष्णु लाल कुमार जी द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम में भारत नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपालगंज उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री नंदलाल वैश जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और नेपाल का सदियों सदियों से रिश्ता रहा है और आज हम भारतवासियों को सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ,मिथिलेश के साहित्यिक योगदान के लिए सभी ने सराहा,कार्यक्रम में जहीउल हक वीरेंद्र यादव मुस्तफा एहसान कुरेशी पूर्ण लाल चुके संतोष शुक्ला चंदा सिंह काजल शर्मा अल्पना भैंस संतोषी सिंह सुनीता यादव आंचल प्रजापति प्रमोद वर्मा साधक भगवानदास लखमानी प्रदीप बहराइची देशराज सिंह सहित काफी संख्या में भारत और नेपाल के कवि साहित्यकार