Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा-  पुलिस द्वारा भारी मात्रा में किया गया विस्फोटक पदार्थ बरामद
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा-  पुलिस द्वारा भारी मात्रा में किया गया विस्फोटक पदार्थ बरामद

रिपोर्ट – सुनील तिवारी 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बिक्री/परिवहन में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भण्डारन करने के आरोप में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 प्लास्टिक बोरा में सुतली गोला, 01 बोरी में 40 किलो पीला पाउडर गंधक, 05 किलो सोर्रा पाउडर, 25 किलो बारूद व 03 बंडल सुनई बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp