Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच- नानपारा में अवैध सब्जी मण्डी की सामने रोज लगता जाम, मुख्यमंत्री से की शिकायत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच- नानपारा में अवैध सब्जी मण्डी की सामने रोज लगता जाम, मुख्यमंत्री से की शिकायत

नानपारा बहराइच- उत्तर प्रदेश सरकार हो या जिले के जिलाधिकारी सभी अवैध अतिक्रमण पर सख्त है लेकिन नानपारा में मिहींपुरवा रोड पर अवैध सब्जी मण्डी लम्बे समय से मण्डी सचिव व अन्य जिम्मदारो की मिलीभगत से चल रही है भारी वाहन से सब्जी आती है अवैध संचालित मण्डी में ज्यादा जगह न होने की वजह से एक साथ कई गाड़ियों की सब्जी मण्डी परिसर में नही पहुँच पाती है जिस कारण हमेशा सुबह सबेरे से ही अवैध मण्डी के सामने मुख्य मार्ग होने की वजह से जाम लग जाता है, जबकि बाईपास रोड से सटा हुआ सब्जी मण्डी स्थल चिन्हित है जानकारी के अनुसार आढ़तियों के दुकान भी बाईपास रोड मण्डी में आवंटित है फिर भी मण्डी सचिव इन सब विषयों पर ध्यान न देते हुए मण्डी स्थल से हट कर दूसरे स्थान पर अवैध रूप से चल रहे सब्जी मण्डी पर शिकंजा क्यो नही कस रहें। जानकारी के अनुसार कुछ व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को जरिये रजिस्ट्री डाक अवैध सब्जी मण्डी संचालित किए जाने की सूचना दी है। मण्डी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया की बीस दुकाने आवंटित है अवशेष लोग मिहींपुरवा रोड नानपारा में सब्जी मण्डी में दुकानें लगा रहे है सभी लाइसेंस धारी है उनका भी आवंटन कराया जाएगा।

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp