08/08/2022
आशीष सिंह
रामसनेही घाट, बाराबंकी। देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मिनी स्टेडियम रामसनेही घाट से विकास तीर्थ बाइक रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश शर्मा द्वारा किया गया। रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन – जन तक पहुंचाने का था। इस अवसर पर सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की परिश्रम की बदौलत एक बार पुनः राज्य में योगी सरकार पूर्ण बहुमत से बनी। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजयुमो अमरेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजयुमो रोहित सिंह, जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह रिन्कू, भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री आशीष सिंह, राकेश लोधी, रूपेश प्रताप सिंह लकी, अनुज बाबा, सूर्यवीर सिंह, मधुकर तिवारी, सतेंद्र वर्मा छोटू, प्रदीप सिंह,अनिल कुमार व अमरदीप सहित पार्टी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
