Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आइए और मुस्कुराइए- डायमंड
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आइए और मुस्कुराइए- डायमंड

दिनांक 24-02-2022 गोंडा

गोंडा ।। मेहनौन में वैसे तो लगभग सभी पार्टियां चुनावी मैदान में है किंतु यदि  सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जिसे क्षेत्र की जनता डायमंड के नाम से जानती है वह वास्तव में किसी हीरे से कम नहीं है और पूरे दमखम से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैं लोगों का तो कहना है कि  हमारे यहां से भा जा पा के 5 साल विधायक रहे विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया का तो जनता ने यदा-कदा ही चेहरा देखा होगा किंतु यदि डायमंड भाई चुनाव जीतेंगे तो क्षेत्र का विकास अवश्य होगा उनसे पूछे गए सवालों में जब उनसे यह कहा गया कि आपने अपने मेहनौन विधानसभा के लिए एक स्लोगन दिया है आइए और मुस्कुराते रहिए इस पर उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति खुश रहेगा तभी तो मुस्कुराएगा और जब वह रात भर साँड़ हाँकेगा,  और जाएगा नौकरी मांगने तो उसे लाठी खाना पड़ेगा तो वह कैसे मुस्कुराएगा उन्होंने आगे कहा कि हमारा चुनाव निशान हाथ का पंजा है मनुष्य सारे कार्य इन हाथों से ही करता है इसलिए जब आप अपना मतदान करने जाएं तो सोच समझकर मत का दान करें और आने वाले 27 फरवरी को मतदान अवश्य करें जिससे कि प्रदेश को मजबूत सरकार मिल सके

दिनांक 24-02-2022 गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp