रामसनेही घाट, बाराबंकी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में चुनावी जनसभा को किया संबोधित
पवन राज CMD NEWS

बाराबंकी। जनपद के विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के तहसील रामसनेही घाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की चुनावी जनसभा को लेकर आयोजित रैली को संबोधित किया। लगभग 4 लाख लोगों की उमड़ी इस भीड़ में प्रधानमंत्री मोदी भी गदगद हो गए। मोदी ने अवधी भाषा में जनता का अभिवादन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मोदी सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा व भाजपा के विकास कार्यों को भी गिनाया।
भाजपा विधायक एवम् प्रत्याशी दरियाबाद सतीश चंद्र शर्मा , सांसद लल्लू सिंह, विधायक शरद अवस्थी सहित तमाम विधायक,कार्यकर्ता व जनमानस मौजूद रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel