5000 मातृ शक्तियों ने की अवसान मैया की पूजा अर्चना
मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS
40 गांवो की महिलाएं हुई शामिल,एल
मवई अयोध्या।। ब्लॉक मवई के अन्तर्गत ग्राम जुनेदपुर में आयोजित सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन। समाजसेवी विनोद सिंह द्वारा धार्मिक स्थानों पर करीब तीन माह से ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर अवसान मैया की पूजा अर्चना करते हुए देश व गांवो में खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की,आईं हुई सभी महिलाओं को टीम के सदस्य द्वारा अवसान मैया की कथा सुनाई गई, कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी विनोद सिंह ने सभी माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया, इसके साथ ही उन्होंने सभी को उपहार स्वरूप भेंट दी।इस कार्यक्रम में अनिल मिश्रा,तौफीक खां,गुड्डू खां, उमा कांत यादव, रमेश गुप्ता,कमलेश वर्मा,आदि शामिल रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel