Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कांग्रेस विधायक पद के दावेदार के यहां मातृ शोक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कांग्रेस विधायक पद के दावेदार के यहां मातृ शोक

दिनांक 26-12-2021 गोंडा

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

 

गोन्डा।।राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी से मेहनौन विधानसभा के विधायक पद दावेदार ओम प्रकाश सोनकर एडवोकेट को मातृ शोक।श्री सोनकर की माता श्रीमती स्व० लाल देवी उम्र 70 वर्ष का ब्रेन हेमरेज होने से दिनांक 14-12-2021 को स्वर्गवास हो गया था।जिससे परिवार के लोगों में शोक की लहर छा गई।ओम प्रकाश सोनकर वकील है तथा मेहनौन विधानसभा का कांग्रेस पार्टी से विधायक प्रत्याशी के दावेदार भी है।बाकी अन्य 4 पुत्र व एक पुत्री भी उच्च शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर चुके हैं। जिसमें सुनील सोनकर, डॉ अभिमन्यु सोनकर रवि प्रकाश सोनकर, धर्मेंद्र कुमार सोनकर व पुत्री विजयलक्ष्मी सोनकर है तथा उन्होंने अपने जीवन काल में खूब संघर्ष कर सभी पुत्रों को लाइक बनाकर व अपने पीछे हरा भरा परिवार छोड़कर चली गई।जिससे परिवार व गांव के लोगों में शोक छा गई। श्रीमती स्वर्गीय लाल देवी को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जैनुलआबिद्दीन खां भी अपने समर्थकों के संग पहुंचे व श्रद्धांजलि अर्पित कर दुख व्यक्त किया।

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp