Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / मंत्री दारा सिंह की गर्जाहट से, वन विभाग में मचा हड़कंप
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मंत्री दारा सिंह की गर्जाहट से, वन विभाग में मचा हड़कंप

वन विभाग आया हरकत में, खूब चलाया आरा अब चला मंत्री जी का चाबुक

▫️लंबित प्रकरणों में की गई कार्यवाही

आखिर सोया हुआ प्रशासन जागा।

26/11/2021

रामसनेही घाट, बाराबंकी।

शिवदान सिंह “दीपांशु”

बीते दिनों हुए जनपद के तहसील रामसनेही घाट में प्रतिबंधित पेड़ों की कटान प्रकरण पर वन एवम् पर्यावरण कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाराबंकी वन विभाग व रामसनेही घाट इकाई को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। ज्ञातव्य हो रामसनेही घाट क्षेत्र के कुछ पत्रकारों द्वारा वन विभाग की लापरवाही को कई समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जिस पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए कड़े शब्दों में कहा ” पर्यावरण से समझौता नहीं किया जा सकता, चाहे जो भी हो उसे बक्सा नहीं जायेगा।”

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद आशीष सिंह ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वन विभाग बाराबंकी को चेताया व शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। जिसके बाद से रामसनेही घाट वन विभाग के अधिकारी अपनी हरकत में आ गए व लंबित पड़े प्रकरणों में जिसमें कई ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp