नानपारा – नगर में इमामगंज चौराहे के निकट गुड गुड डेरी की गली में एक महिला से अज्ञात उचक्को ने महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थाना रुपईडीहा के ग्राम कलवारी निवासी निशा सिंह पुत्री रामचंद्र सिंह नानपारा बाजार खरीदारी करने आई थी शाम लगभग 4:00 बजे वह गुड गुड डेरी के निकट गली में आई थी निशा सिंह ने बताया कि इसी बीच बरसात शुरू हो गई पीछे से एक अज्ञात उचक्के ने आकर गर्दन दबा कर मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया जब तक वह आवाज लगाती उचक्का आंखों से ओझल हो गया पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है कोतवाल संजय सिंह ने बताया पुलिस बल को चारों तरफ दौड़ा दिया गया है कार्यवाही चल रही है।
रिपोर्ट- विवेक कुमार श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
