ग्राम पंचायत कोयलाहवा ब्लॉक बलहा तहसील नानपारा जनपद बहराइच में एक छुट्टा सांड जो फसल को काफी नुकसान पहुंचाता है और जब फसल मालिक साँड़ को भगाने के लिए जाते हैं तो वह मारता है स्थानीय लोगों ने बताया कि यह साँड़ कई लोगों को घायल कर चुका है,
स्थानीय निवासी रामगोपाल, रामकुमार, मस्तराम, पवन कुमार, मनोज कुमार , चंद्रभान ,संतोष, रामकिशोर ,शिवराम, नौशाद अली आदि ने 17 मार्च को उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की थी कि जान माल की सुरक्षा हेतु इस साँड़ को पकड़ा कर कहीं दूसरी जगह भेज दिया जाए जो की अति आवश्यक है लेकिन अभी तक विभागीय लोगों द्वारा सुरक्षा हेतु आतंक को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा से साँड़ पकड़ा कर दूसरी जगह नहीं भेजा गया है पूर्व की ही भांति अभी भी आतंक मचाए ग्रामीणों को वृद्धों को घायल कर रहा है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार श्रीवास्तव CMD NEWS
CMD News Newspaper & Live News Web Channel